फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
मोहम्मदी।  
विज्ञापन
marpeet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदी सरांय  की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ पुलिस ने एक  बच्चे के साथ मारपीट करने आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को करीब पौने 12 बजे गांव की रेशमा की बेटी कक्षा आठ की छात्रा साजवी ने प्रधानाध्यापिका से कुछ सवाल पूछे, इस पर वह आग बबूला हो गईं और छात्रा की पिटाई कर दी।  इस घटना के बारे में साजवी की कक्षा छह में पढ़ रही छोटी बहन नाजिमी ने घर पर जाकर बताया, इस पर उसके परिवार के लोग शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो आरोप है  कि प्रधानाध्यापिका  लड़ने पर आमादा हो गईं, दोनों पक्षों में धक्का मुक्की तथा गाली गलौज भी हुआ। 
छात्रा साजवी की मां रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323, 504 तथा 352 के तहत प्रधानाध्यापिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सीबी सिंह का कहना है कि  लड़की की डॉक्टरी कराई जा रही है, मामला दर्ज कर जांच एसएसआई तौसीफ बेग को सौंपी गई है। उधर प्रधानाध्यापिका राजिया बेगम का कहना है कि वह छह माह पूर्व यहां आई है, गांव के लोग उन पर स्कूल कमेटी बनाने का दबाव डाल रहे हैं, इस कारण रोज रोज बवाल खड़ा  किया जा रहा है। उन्होंने मारपीट का आरोप बेबुनियाद बताया है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें