चौकी पुलिस ने ग्राम पंचायत कठिघरा से प्रधान पद के प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही डीएम और एसपी के निर्देश पर चौकी पुलिस ने अभियान चलाकर गांव शंकरपुर निवासी पांच लोगों को ढाई सौ लीटर शराब के साथ दबोचा है।
चौकी प्रभारी रामसिंह पवार ने बताया कि गांव शंकरपुर निवासी ग्राम पंचायत कठिघरा से प्रधान पद के उम्मीदवार सुधाकर के खिलाफ मतदाताओं को कच्ची शराब पिलाकर प्रलोभन देने के आरोप में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है और मौके पर इतवारी पुत्र बेनी को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। प्रत्याशी सुधाकर समेत दो लोगों के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन और आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। गांव शंकरपुर निवासी कप्तान, छंगा, श्यामलाल और रामकुमार को 210 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान भेजा है।