फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी से दूर किए जाएंगे ज्वलनशील पदार्थों के गोदाम  

Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
petrol
विज्ञापन
गोदामों को चिह्नित कर शुरू होगी नोटिस भेजने की कार्रवाई 
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने शहरी क्षेत्र को आग से बचाने के लिए शहर के बीचोबीच स्थित ज्वलनशील पदार्थों के अनाधिकृत गोदामों पर अपनी नजरें गड़ा दी है। खासकर आबादी और बाजारी क्षेत्र में गोदामों को चिह्नित कर उनके मालिकों को नोटिस भेजी जाएगी और इन गोदामों को शहर के बाहर किया जाएगा। 
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के बीचोबीच जले हुए मोबिल, थिनर और पेंट जैसे ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है। खासकर बाजारी क्षेत्र में ऐसे कई गोदाम बनाए गए हैं, जो आग लगने के मुख्य कारण बन सकते हैं। इन गोदामों में आग लगने के बाद उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि ऐसे गोदामों को शहर के बाहर कर दिया जाए। ऐसे अनाधिकृत गोदामों को चिह्नित करने का अभियान चलाया जाएगा और इन्हें शहर के बाहर करने की संस्तुति की जाएगी। करीब एक साल पहले ही निघासन रोड स्थित एक मोहल्ले में आबादी के बीच घर में ही बनाए गए ऑयल गोदाम में आग लग गई थी। जिसमें शहर में कई घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा था। उस समय अग्निशमन विभाग ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर गोदाम बनाने के लिए मकान मालिक को दोषी ठहराते हुए कार्रवाई के लिए कहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें