फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शस्त्र बनाने की  फैक्ट्री पकड़ी, दो बंदी

Wed, 08 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
शस्त्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमंचे, रायफल और शसत्र बनाने के उपकरण बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने खैराहना के जंगल से एक शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने तमाम तमंचे, रायफल और इसको बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने यहां से दो लोगों को पकड़ा है। जबकि एक आरोपी  पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का चालान भेज दिया है। 
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार शाही के निर्देशन में एसएसआई केएन सिंह, एसआई अशोक कुमार और कई सिपाहियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर खैराहना जंगल सेे शाहजहांपुर के थाना बंडा के ग्राम रामनगर कॉलोनी निवासी मनोज पुत्र रामप्रसाद, भीरा थाना के ग्राम दौलतापुर निवासी दाताराम पुत्र छोटेलाल आदि को पकड़ा। जबकि उसका साथी बंडा निवासी रामसागर फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा 12 बोर, एक देसी 315 बोर रायफल, 12 बोर देसी तमंचा के साथ ही 19 कारतूस के अलावा तमाम उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने बताया है कि बीते दो साल से वे जंगल में तमंचा बनाने का काम कर रहे हैं तथा लखीमपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत तथा बहराइच आदि में इन्हें बचते हैं। अभियुक्तों ने बताया कि नेपाल में भी असलहों की सप्लाई करते हैं। एसओ ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों को गैंगेस्टर एक्ट के साथ ही संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त अन्तर जनपदीय अवैध असलहों के तस्कर हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें