शहर में एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ रूट मार्च किया। एसपी मनोज कुमार झा सोमवार की शाम करीब पांच बजे सदर कोतवाली पहुंचे। जहां से उन्होंने एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी एमपी सिंह के साथ पीएसी और क्यूआरटी समेत तमाम पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की। मेन मार्केट होते हुए एसपी ने पूरे शहर में भ्रमण किया।
इसी क्रम में एसपी कचहरी परिसर भी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कचहरी हवालात का निरीक्षण किया।
एसपी ने बताया कि कुछ खामियां मिली हैं, जिन्हेें दूर करने के आदेश अधिनस्थों को दिए गए हैं। इस दौरान बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा।
--
पेंशनरों की एसपी ने सुनी समस्याएं
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइंस सभागार में गोष्ठी आयोजित कर एसपी मनोज कुमार झा ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कई पुलिस पेंशनर्स मौजूद रहे।