किसानों से बात करते राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर खजुरी गांव में राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल की इनोवा पर बालू लदे ट्रक ने बगल से टक्कर मारी। संयोग ही था कि राज्य मंत्री और इनोवा सवार अन्य लोग हादसे में बाल-बाल बच गए।
मिर्जामुराद पुलिस ने हादसे के बाद सोनभद्र निवासी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक थाने पर खड़ा करा दिया। जानकारी होने पर मंत्री ने दोनों से माफीनामा लिखाकर पुलिस को उन्हें छोड़ने का निर्देश दिया।
राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल मंगलवार की दोपहर बहेड़वा गांव से एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मंत्री जमुआ से होते हुए खजुरी से जैसे ही एनएच दो पर पहुंचे कि वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक ने उनकी इनोवा पर बगल से टक्कर मारी।
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक रोक लिया और मंत्री वाराणसी की ओर निकल गए।