फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज युवक ने जल कुंड में लगाई छलांग

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनिया/बेलरायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों ने बचाकर पीएचसी में कराया भर्ती
विज्ञापन

डॉक्टर न होने पर वार्ड ब्वाय ने किया उपचार
पड़ोसियों से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी और घर में घुसकर सामान फेंकने के आरोपियों के खिलाफ कोतवाली तिकुनियां पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज कस्बे के मोहल्ला शिवलालपुरवा निवासी 35 वर्षीय गुड्डू बेलरायां मार्ग पर स्थित जलकुंड पर पहुंच गया और पुल से पानी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे राहगीर नवीन अग्रवाल ने पानी के अंदर घुसकर उसे बाहर निकाला और बाइक से पीएचसी ले जाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टर के न होने पर वार्ड ब्वाय ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवलालपुरवा निवासी गुड्डू कसबे के एक होटल पर काम करता है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह किसी काम से अपने घर पर गया तो वहां उसकी पत्नी से पड़ोस के कुछ लोगों से तीखी नोकझोंक हो रही थी। अस्पताल में भर्ती गुड्डू ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो कई अन्य लोग भी आ गए। आरोपियों ने उसके घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और रखा सामान इधर-उधर फेंकने लगे, जिसकी सूचना उसने कोतवाली तिकुनियां पुलिस और ग्राम प्रधान को दी। सूचना पर हल्का दरोगा वीपी सिंह और ग्राम प्रधान टीटू मौके पर पहुंच गए। पुलिस और दरोगा ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया, लेकिन किसी आरोपी को पुलिस पकड़ कर साथ नहीं ले गई। इससे गुस्साया गुड्डू बेलरायां रोड़ पर स्थित बिजली पॉवर हाउस के पास स्थित जलकुंड पर पहुंचा और पुल के ऊपर से पानी में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों ने शोर शराबा किया। कुछ ही देर में तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी बीच अपने काम से बेलरायां जा रहे कसबा निवासी नवीन अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुड्डू को डूबता हुआ देखा तो वह भी पानी में घुस गए और उसे किसी तरह से बमुश्किल बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर उसे तिकुनियां पीएचसी लाकर भर्ती कराया। दरोगा वीपी सिंह ने बताया कि सूचना पर वह मौके पर गए थे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। पीड़ित गुड्डू ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है, इसलिए किसी को नहीं पकड़ा गया था, यदि तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर ग्राम प्रधान अजय गर्ग उर्फ टीटू बताया कि सूचना मिलने पर पीड़ित के घर गया था। वहां मोहल्ले के कुछ लोग झगड़ रहे थे, जिन्हें समझाकर शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें