फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारी के खाते से निकले 20 हजार

Sat, 22 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
atm news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी के एटीएम से 20 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित कर्मचारी अब रिपोर्ट लिखाने के लिए नवाबाद थाने के चक्कर लगा रहा है। 
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में कार्यरत जेस्टन सिंह का स्टेशन पर स्थित एसबीआई शाखा में खाता खुला हुआ है। विगत 12 अक्तूबर को उन्होंने आखिरी बार अपने एटीएम से दो हजार रुपये निकाले थे और खाते में 20072 रुपये पड़े हुए थे। विगत 17 अक्तूबर को रात 10.45 बजे उनके एटीएम से 20 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। वह भी धोखाधड़ी का शिकार हो चुके थे। अब वह रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। मालूम हो कि, स्टेशन की एसबीआई शाखा के एक दर्जन से अधिक रेल कर्मचारी ग्राहक अभी तक साइबर क्राइम का शिकार बन चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक मामले की जांच के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं किए गए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें