फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े दो शातिर अपराधी

Tue, 31 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिना नंबर की दो बाइक, कास्मेटिक का सामान, तमंचा और कारतूस बरामद
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि उसने दो शातिर अपराधियों को दबोच कर उनके पास से दो बिना नंबर की बाइक, चोरी का कास्मेटिक का सामान, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने हासिम टांडा भीरा निवासी खानू पुत्र कमलू और छोटे पुत्र कंधई निवासी जमुनहा जंगल नंबर सात भीरा को एक बाग से पकड़ा। इस टीम में चौकी इंचार्ज दिनेश यादव, एसआई राजेश कुमार, सिपाही सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश श्रीवास्तव, फिरोज खां आदि शामिल थे। उनकी माने तो दोनों शातिर अपराधी हैं और बाग में रात को एक डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम पहुंची तो उन्होंने फायर कर दिया । हालांकि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ। उनके पास से बिना नंबर की दो बाइक और कास्मेटिक का सामान मिला है यह सामान चोरी का है। इसके अलावा उनके पास से सात सौ रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक उनके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। उन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें