सड़क पर धरना प्रदर्शन कर किया विरोध
नगर की सिनेमा रोड पर एक बियर की दुकान खुलने से लोग भड़क उठे। गुस्साये लोगों ने रोड पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार यादव और कोतवाल अजय कुमार सिंह ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
सिनेमा रोड पर ऊंची भूड़ के मोहल्ला वार्ड नं आठ के वासियों का एक विद्यालय और अस्पताल से चंद कदमों की दूरी पर एक किराए की दुकान में खुल रही बियर शाप के विरोध में गुस्सा फूट पड़ा। लोग वियर शाप न खुलने की मांग पर अड़ गए और बीच सड़क पर महिला, पुरुष बच्चे सहित तपती दोपहरी में लोग धरना देकर बैठ गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार यादव, कोतवाल अजय कुमार सिंह ने लोगों को दो दिन के अंदर दुकान हटवाने का आश्वासन देते हुए शांत कराया। इस मौके पर डॉ अनुपम बाला, अनुराग गुप्ता, वसीम खां, किशोर डे, डॉ. राजेश मजूमदार, रानू सिंह, आदर्श जायसवाल, शाहू रस्तोगी, उत्तम बाला, श्रीराम गुप्ता, सुरुचि मजूमदार, फरजाना बेगम, रेखा डे, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।