फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया और ईसानगर में लूटपाट

Tue, 25 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
ठेकेदार को बंधक बनाया, दंपति को पीटा
विज्ञापन

थाना पलियाकलां के गांव अफीमीपुरवा गांव में एक ठेकेदार के घर घुसे बदमाशों ने  परिवार वालों को असलहों के बल पर बंधक बना लिया और एक लाख रुपये की नकदी  समेत करीब दो लाख के जेवर लूट ले गए। उधर थाना ईसानगर के गांव में दंपति की पिटाई की और नकदी-जेवर लूट ले गए।
पलिया कलां। गांव अफीमीपुरवा निवासी शंकर लाल मौर्या चीनी मिल में ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह और उनका परिवार सो गया था। इसी बीच कई  असलहाधारी नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और उनको असलहा दिखाकर बंधक बना लिया। पत्नी पूजा से चाबी लेकर बक्से, अलमारी आदि खंगाल ली। बदमाशों ने घर में मजदूरों को देने के लिए रखे एक लाख रुपये की नकदी और करीब एक लाख के जेवरात समेत कीमती सामान लूट लिया। बाद में सभी को कमरे में बंद कर धमकी देते हुए भाग निकले। किसी तरह आजाद हुए उनके पुत्र रितेश कुमार ने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां एकत्र हुए, लेकिन बदमाश भाग चुके थे।  सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसानगर। खमरिया समैसा रोड के सैदापुर के पास  निघासन निवासी पुरुषोत्तम की सुर्जनपुर में ससुराल है। वह अपनी पत्नी पत्नी पुष्पा को लेकर ससुराल में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। सैदापुर गांव के पास वह लघुशंका करने लगे। इसी बीच बिना नंबर की बाइक से दो युवक आ धमके। युवकों ने पुष्पा देवी का मटरमाला, मंगलसूत्र और झुमकी नोंच ली। पुरुषोत्तम से 1500 रुपये लूट लिए। इसी बीच मिदनियां निवासी सालिकराम राजितराम बाइक से अपने साथ पांच वर्षीय नितेश को दवा दिलाने के लिए खमरिया आ रहे थे। इन लोगों ने जब विरोध किया तो एक लुटेरे ने तमंचा लगा दिया और बाइक की चाबी निकालकर भाग निकले। शोर होने पर आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग इकठ्ठा हो गये। तब तक लुटेरे खमरिया की तरफ भाग निकले। एसओ ईसानगर शिवानंद ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें