फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड गन्ना भरे वाहनों से हो सकता है बड़ा हादसा

Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
ट्राली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलरायां में ट्रॉली पलटने से खोखा टूटा, बाल-बाल बचे लोग  
विज्ञापन

सिंगारपुर के पास ट्रक का फटा डाला, सड़क पर पटा गन्ना
ओवरलोड गन्ना वाहनों के से रविवार को दो स्थानों पर बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। थाना सिंगाही क्षेत्र में कुशाही बाजार चौराहा के पास ओवरलोड गन्ना भर कर चीनी मिल जा रही एक ट्रॉली बीच मार्केट में एक खोखे के सामने पलट गई, जिससे खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि लोग मौके से भाग खड़े हुए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उधर भीरा हाईवे पर सिंगारपुर के पास गन्ना लेकर जा रहे ट्रक का डाला फट गया। इससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। 
महेवागंज खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव स्थित गन्ना सेंटर से रविवार सुबह एक ट्रक गन्ना लेकर खंभारखेड़ा चीनी मिल की ओर जा रहा था। भीरा हाईवे स्थित ग्राम सिंगारपुर पेट्रोल पंप के निकट अचानक चलते ट्रक के एक साइड की बाडी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे ट्रक में लदा गन्ना भरभराकर सड़क पर बिखर गया। यह देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह कि कोई चपेट मे नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। काफी देर बाद ट्रक को रास्ते से हटाया गया। 
विज्ञापन

बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के लुधौरी गन्ना क्रय केंद्र से ट्रेक्टर ट्रॉली ओवरलोड गन्ना भरकर चीनी मिल जा रही थी। कुशाही बाजार में डांगा रोड पर स्थित दीपू गुप्ता के होटल के सामने पलट गई, जिससे चपेट में आया अशोक वर्मा का खोखा टूट गया। ट्रॉली पलटने से राहगीरों और दुकान के सामने खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। किसी तरह लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर चालक मुल्हे ने बताया कि दोनों ट्रॉलियों में तीन सौ क्विंटल गन्ना भर पर चीनी मिल ले जा रहा था। ट्रॉली की एक टायर फटने से हादसा हो गया। मिल के प्रधान प्रबंधक वीएस राजकुमार ने बताया कि सेंटर से गन्ना ला रहे वाहनों की फिटनेस के बारे में जांच चल रही है। फिटनेस पूरी न होने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन


हाईवे पर खड़ा कर भरते हैं ओवरलोड ट्रॉला
सिकन्द्राबाद। लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर कुंभी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र कासिमपुर, विलोचापुर सहित कई गन्ना सेंटर हैं। इन सेंटरों के कर्मचारी ट्रॉला मार्ग पर खड़ा कराकर गन्ना लोड करते हैं। इससे मार्ग पर घंटों जाम लगा रहता है। ओवरलोड गन्ना भरे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है, लेकिन पुलिस जान बूझकर अंजान बनी रहती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें