गांव अयोध्यापुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग का मामला ठंडा नहीं हो रहा है।
शुक्रवार की शाम को एक पक्ष ने फायरिंग की और पिटाई लगाई। रविवार शाम को दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के बाबू शेख के घर में घुसकर उनका छप्पर और घर में खड़ी बाइक तोड़ दी। एसओ जेपी यादव ने बताया कि दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई हैं। शीघ्र ही उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा।
बतादें कि रास्ते के विवाद को लेकर गांव अयोध्यापुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर शैरूद्दीन, नसरूद्दीन, नसीबू को नसीर आदि ने गांव के अंदर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इस दौरान उन लोगों ने हवाई फायरिंग भी की थी। उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों को नामजद किया था। आरोप है कि रविवार की शाम शैरूद्दीन अपने साथियों के साथ नसीर के घर आ धमके और वहां पर मौजूद उसके पिता बाबू शेख की जमकर पिटाई करते हुए छप्पर गिरा दिया। घर के अंदर रखी बाइक को भी दबंगों ने तोड़ दिया।