पिता, पुत्र, दामाद पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तलाकशुदा महिला ने गांव के ही पुत्र, पिता, दामाद के विरुद्ध तमंचे के बल पर गैंगरेप का आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
गांव निवासी एक महिला कई वर्ष पूर्व तलाक होने पर अपने मायके में रहती है। उसने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 अप्रैल की शाम छह बजे वह गांव के उत्तर शौच गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे तोताराम और उसके बहनोई कल्लू पास के खेत से निकले और उसे दबोच लिया। पीड़िता दोनों का विरोध करने लगी इतने में तोताराम के पिता टीकाराम तमंचा लेकर आया और उसने तमंचा पीड़िता के सिर पर लगा दिया। तमंचे के बल पर तोताराम और कल्लू ने महिला के साथ रेप किया। तीनों लोग धमकी देते हुए चले गये कि किसी को बताया तो तेरा फिर यही हाल करेंगे। महिला ने घर आकर अपनी मां और बहन को घटना की जानकारी दी और कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों के विरुद्घ 342, 376डी, 506, के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। हालांकि गांव में महिला के साथ हुई घटना की लोगों को भनक तक नहीं है। यहां तक कि पीड़िता और आरोपी दोनों के पड़ोसियों तक को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। इस घटना को लेकर गांव के लोग संदेह में हैं।
गांव निवासी महिला तलाकशुदा है जो कई वर्षों से तलाक होने से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने तीन लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। साक्ष्य संकलन कर निष्पक्ष जांच की जाएगी।
अशोक कुमार यादव-सीओ