फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के फरमान पर प्रशासन ने हटवाए कब्जे, सपाई निशाने पर

Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पिपराग्रंट में चारागाह और मछेछा में तालाब् से हटा कब्जा

भाजपा की प्रदेश सरकार के सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाओ अभियान के फरमान पर प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को हटवाए गए कब्जों में सपा नेता निशाने पर रहे। गांव पिपराग्रंट में चारागाह पर सपा नेता पंकज यादव का कब्जा मिला तो एसडीएम  नागेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ तत्काल उसे हटवा दिया। मालूम हो कि पंकज यादव दूसरी बार रतनपुर से प्रधान चुने गए हैं और ब्लाक प्रमुखी चुनाव में उन्होंने भाई विनोद कुमार को भाजपा सांसद रेखा वर्मा की मां के खिलाफ मैदान में उतारा था। प्रशासन ने अवैध कब्जा कर चारागाह की भूमि में बोई गई गेहूं की फसल को कंबाइन से कटवाकर गेहूं भूमि प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रधान को सौंप दिया। वहीं मछेछा में 2.529 हेक्टेयर तालाब को कब्जा मुक्त कराया गया। तालाब पर पूर्व प्रधान इब्बन अली के पिता आदि का कब्जा था। एसडीएम नागेंद्र कुमार ने बताया कि पिपराग्रंट में चारागाह की 3.796 हेक्टेयर भूमि पर पडोसी गांव के प्रधान और सपा नेता पंकज यादव ने कब्जा कर  फसलें बोकर कमाई कर रहा था। एसडीएम ने बताया कि चारागाह में लगवाए गए गेहूं को नीलाम कर पैसा ग्राम पंचायत के खाते में जमा किया जाएगा । एसडीएम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सीओ एल डी भारती, तहसीलदार रमेश मौर्य, नायब तहसीलदार ओपी मिश्रा, जागेश्वर सिंह  आदि शामिल रहे।
0000000000000000
सांसद के सामने चुनाव लड़वाना पड़ा महंगा
पिपराग्रंट में जिस भूमि पर गेहूं लगा था, वह चारागाह की थी और उस पर सपा नेता पंकज यादव का कब्जा रहा है। शासन की सख्ती होते ही सबसे पहले इसी भूमि से कब्जा हटवाने को माना जा रहा है कि सांसद धौरहरा रेखा वर्मा की मां के सामने भाई विनोद कुमार को चुनाव लड़वाना सपा नेता को महंगा पड़ा है। मालूम हो कि ब्लाक प्रमुखी चुनाव में अधिकांश सीटों पर सपा ने कब्जा जमाया था, लेकिन पसगवां ब्लाक प्रमुख सीट पर सांसद धौरहरा रेखा वर्मा ने प्रतिष्टा बना ली थी और मां उर्मिला कटियार को ब्लाक प्रमुख निर्वाचित कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिपराग्रंट में कब्जा हटाने की जानकारी नहीं है। चारागाह से यदि कब्जा हटाया गया है तो यह सही हुआ है। उस पर कब्जा किसका था, यह मुद्दा नहीं होना चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप अवैध कब्जे हटवाना प्रशासन का दायित्व है। अवैध कब्जे करने वाला चाहें किसी भी दल का हो प्रशासन उस पर कार्रवाई करेगा।
रेखा वर्मा, सांसद-धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें