फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित एबीआरसी की तहरीर पर पांच शिक्षकों पर रिपोर्ट दर्ज 

Tue, 03 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
teacher - फोटो : amarujala
विज्ञापन
- बीएसए कार्यालय में एबीआरसी की पिटाई का मामला
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नई बस्ती में अनधिकृत बीआरसी कार्यालय पर पकड़े जाने के बाद सोमवार को बीएसए कार्यालय के बाहर मुखबिरी के शक में की गई, एबीआरसी की पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि दूसरा आरोपी पक्ष भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काटता रहा। हालांकि पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैै।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ ब्लाक के एबीआरसी एवं शिक्षक संगठन के मंत्री ओमप्रकाश ने तहरीर देकर रमियाबेहड़ ब्लाक के ही पांच शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही मारपीट के दौरान गले में पहनी दो तोला सोने की चेन गायब करने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक प्रतुल दीक्षित प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा, प्रवीण दीक्षित सहायक अध्यापक, प्रतीक दीक्षित प्रधानाध्यापक, देवेंद्र कुमार अवस्थी सहायक अध्यापक और संतोष कुमार वर्मा प्रधानाध्यापक होलागढ़ के खिलाफ आईपीसी 147, 148 और 323 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें