फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुराचार की नामजद रिपोर्ट दर्ज 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 
दलित किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला 

चार दिन पहले थाना हैदराबाद क्षेत्र में एक 17 वर्षीय दलित किशोरी से हुए गैंगरेप की रिपोर्ट पुलिस ने रविवार की देर शाम दर्ज कर ली है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।  
हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 10 मई को उसके माता-पिता एक बारात में शामिल होने गए थे। वह घर पर अकेली थी। रात करीब 10.30 बजे गांव उद्यानपुर निवासी लक्खी वर्मा, पतरी वर्मा, नीरज, बढ़ई, उतान बढ़ई, फुतान बढ़ई नशे में धुत होकर उसके घर घुस आए और कमरे में उठा ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और पांचों ने उसके साथ गैंगरेप किया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे बेहोशी की हालत में आरोपी छोड़कर भाग निकले। अगले दिन सुबह उसे होश आया। इसी बीच उसके माता पिता भी घर वापस आ गए। उसने माता-पिता को पूरी घटना बताई। माता-पिता उसे लेकर थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की ओर से पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ वीके द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट लिखाने में देरी पीड़िता की ओर से हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं, लेकिन कोई आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। केस की विवेचना सीओ मोहम्मदी एलडी भारती कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें