- एसएसबी चौकी डांगा के जवानों ने गश्त में पकड़ा
एसएसबी चौकी डांगा के जवानों ने गश्त के दौरान बाइक पर लादकर नेपाल ले जाई जा रही 12 बोरी यूरिया खाद बरामद कर तीन तस्करों को दबोच लिया। तीनों तस्कर कोतवाली चंदनचौकी क्षेत्र के गांव रघुनगर के निवासी हैं। एसएसबी ने बरामद माल को तिकुनियां कस्टम के सुपुर्द किया है।
एसएसबी चौकी डांगा प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि बुधवार की रात जवान गश्त पर थे। रात करीब डेढ़ बजे ने पिलर संख्या 109 के पास कुछ लोगों को बाइक से आते देखा। जिस पर जवान चौकन्ने हो गए और नाकाबंदी कर तीनों को बाइक पर लदी 12 बोरी उर्वरक समेत दबोच लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी कोतवाली चंदनचौकी क्षेत्र के ग्राम रघुनगर निवासी सोनी उर्फ राजा, सोनू और सोनी हैं। एसएसबी ने बरामद खाद और बाइकों का सीजर बनाकर कस्टम तिकुनियां को सौंप दिया है।
झाउरामपुरवा से बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी
बेलरायां। बेलापरसुओ एसएसबी चौकी क्षेत्र में स्थित गांव झाऊरामपुरवा से मोहाना नदी पार कर भारी संख्या में यूरिया खाद नेपाल ले जाई जा रही है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी एसएसबी को नहीं है, लेकिन एसएसबी की सांठगांठ के चलते तस्कर आसानी से बार्डर पार कर खाद नेपाल ले जा रहे हैं।