फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमगांव में कई जगह मारपीट

Mon, 15 Dec 2014 11:06 PM IST
सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र नीमगांव में अलग-अलग स्थानों पर मामूली विवाद में मारपीट हो गई। इसमें तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में 11 लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिपरिया निवासी रामलली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की बरसाती पानी के निकास को लेकर गांव के ही अनूप और पूनम ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रामलली को इलाज के लिए भेजा जबकि दूसरे पक्ष से पूनम देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की विश्राम और रामलली ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई की। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी प्रमोद कुमार शुक्ल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही मनोज कुमार, सुमित कुमार, अंशु तथा परिसा ने मामूली विवाद में उसको पीट-पीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से मुन्नी देवी ने प्रमोद शुक्ल, विमला देवी और पूजा देवी के विरुद्ध लाठी डंडों से पिटाई करने की तहरीर दी है। एसओ परशुराम ओझा ने बताया की सभी मामलों की एनसीआर दर्ज कर ली गयी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें