खुशीपुर के राजमंगल हत्याकांड में मुख्य आरोपी के अलावा अभी दो अन्य
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एक सप्ताह बाद भी दोनाें आरोपी
पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मृतक के पिता ने अन्य आरोपियों को पकड़ कर जेल
भेजने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव खुशीपुर निवासी रामध्यान के
17 वर्षीय पुत्र राजमंगल की आठ दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। पिता
रामध्यान का आरोप था कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कच्ची शराब पीकर
गाली-गालौज की थी, जिसका उसके पुत्र ने विरोध जताया था और इसी से नाराज
होकर उसने उसके पुत्र की हत्या कर दी।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनिरुद्ध
उसकी पत्नी लालमति और पुत्र धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया
था। इसमें अगले ही दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
था, लेकिन अन्य दो आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। मृतक के
पिता ने अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है।