फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर कतिलाना हमला

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुकरा।
विज्ञापन
युवक पर हमला
विज्ञापन
हालत गंभीर, इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के युवक को फोन पर बुलाकर गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
गांव पहाड़पुर निवासी अवतारसिंह का 28 वर्षीय पुत्र प्रदीपसिंह अपनी मां को बाइक से बांकेगंज गुरुद्वारे में हो रहे पाठ में छोड़ने आया था। बताते हैं कि इस बीच उसे फोन करके किसी ने खुटार बुलाया। मां को बाइक से उतारकर वह यह कहकर चला गया कि अभी थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। प्रदीप बाइक से बांकेगंज से संसारपुर मार्ग पर चल दिया। भटैया गांव के पास पुलिया पर घात लगाए बैठे लोगों ने उसे रोक लिया और धारदार हथियार से गर्दन पर कई वार किए जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। हमलावर प्रदीप की बाइक, पास मौजूद नकदी और मोबाइल भी नहीं ले गए, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उस पर लूट के इरादे से नहीं बल्कि रंजिशन कातिलाना हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रास्ते पर थाना क्षेत्र के ग्रंट नंबर तीन निवासी गुरपेज सिंह और सोनू चौपहिया वाहन से निकले, पड़ोसी युवक को पहचान कर तत्काल परिवार वालों को सूचना दी। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए गोला सीएचसी भेजा गया, हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे गंभीरावस्था में लखनऊ रेफर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें