फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ में करंट से बच्चे की मौत का मामला रफादफा

Sun, 14 Jun 2015 11:08 PM IST
धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कफारा में शनिवार को खेत के बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, बल्कि सुलह समझौता होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है। वहीं बाड़ में अवैध कटिया डालकर करंट प्रवाहित करने जैसे संगीन मामले में बिजली विभाग के अफसरों ने मौका मुआयना तक करना मुनासिब नहीं समझा, जो संवेदनहीनता के साथ ही अफसरों की लापरवाह कार्यशैली की कलई खोलने को काफी है।
विज्ञापन

बता दें कि कफारा गांव में आशापूर्ण मंदिर के पास खेत में रोज अली और गुड्डू ने नीलगायों से फसल बचाने के लिए बाड़ लगा रखी है, जिसमें पास से निकली बिजली लाइन से तार जोड़कर करंट प्रवाहित किया जा रहा था। शनिवार को गांव के ही मैलू कोरी का 12 वर्षीय पुत्र राहुल की बाड़ में चिपककर मौत हो गई थी। मृतक के पिता मैलू ने रोज अली और गुड्डू के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर खेत में फैली कटीले तारों की बाड़ में करंट फैलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने टाल मटोल करते हुए मामले को रफादफा कर दिया है, बल्कि शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। घरवालों ने शव को दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।
मृतक राहुल की मां गुड्डी ने बताया कि हादसे की सूचना देेने जब कफारा चौकी गए, तो चौकी पुलिस ने कोतवाली भेजा। कोतवाली में तहरीर दी तो कोतवाल ने फिर चौकी कफारा भेज दिया। चौकी में पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव को दफनाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल धौरहरा विजय प्रताप यादव से पांच सवाल : सवाल नंबर 1- परिवार वालों की सूचना पर क्या बच्चे के  शव का पोस्टमार्टम कराया गया?
जवाब- परिवार वालों ने आपस में समझौता कर लिया, जिस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
सवाल नंबर 2- बाड़ में करंट प्रवाहित करने वालों पर क्या कोई कार्रवाई की गई?
जवाब -परिवार वालों ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है, जिसके कारण कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
सवाल नंबर 3- जिस बाड़ में फंसकर बच्चे की मौत हुई क्या वह हटाई गयी?
जवाब - हां जिस बाड़ में करंट था, उसे पूरी तरह हटा दिया गया है और हिदायत भी दी है की भविष्य में बाड़ न लगाए।
सवाल नंबर 4- क्या बिजली विभाग को सूचना दी गई है?
जवाब - चौकी इंचार्ज कफारा ने बिजली विभाग को सूचना दी थी।
सवाल नंबर 5- क्या बिजली चोरी का मामला बनता है?
जवाब-यदि बिजली विभाग चोरी का मामला दर्ज कराता है, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें