फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितौली में लाखों की चोरी

Mon, 15 Feb 2016 07:02 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा सहित थाना क्षेत्र के नानकपुर और मझिगवां गांवों में रविवार की रात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामियों ने दूसरे दिन सोमवार को मितौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन दोपहर तक पुलिस ने मौका मुआयना करने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

कस्बे के बड़ागांव रोड पर तेंदुआ गांव निवासी रोहित सिंह की भदौरिया टेलीकाम के नाम से मोबाइल शाप है। चोरों ने दुकान के शटर का ताला काटकर लाखों का  सामान पार दिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि विभिन्न  कंपनियों के 58 मोबाइल, आठ हजार की नगदी, रिचार्ज कूपन, मोबाइल बैट्री, चार्जर तथा दो ईटाप मोबाइल सेट चोर उठा ले गए। इसके साथ ही चोरों ने लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर रतहरा गांव निवासी अरविंद कुमार की एके  मोबाइल शाप को भी निशाने पर लिया। यहां पर चोर घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे। इसी दौरान ऊपरी मंजिल पर रह रहे अरविंद को भनक लग गई। शोर मचाने  पर चोर भाग गए। इसके अलावा चोरों ने नानकपुर गांव निवासी खम्मा सिंह के यहां से तीन  भैंसे पार कर दीं। वहीं मझिगवां गांव में जितेंद्र सिंह के घर चोर बांस लगाकर दाखिल हुए और जेवर, नकदी सहित दो गैस सिलेंडर पार कर दिए। इसके बाद चोर साड़ी के सहारे छत से उतरकर फरार हो गए।
--
पहले हुई चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
पांच जून 2015 को कस्बे की मेन रोड पर न्यू आरके मोबाइल शाप का ताला काटकर चोरों ने हजारों के मोबाइल फोन पार कर दिए थे। पुलिस अब तक मामले  का खुलासा तक नहीं कर पाई है। पूर्व में तैनात इंस्पेक्टर चोरों के  काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन इसी दौरान उनका स्थानांतरण हो गया था।  बताते हैं कि चोरी गए मोबाइल कुुछ लोगों को बिक्री भी किए जा चुके हैं, जिनका प्रयोग भी होने लगा है। पीड़ित दुकानदार श्रवण वर्मा ने कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस उसे लगातार  टरका रही है। इसके अलावा शीबू राठौर, राहुल राठौर की  मोबाइल शाप और मझिगवां निवासी सुधीर सिंह की लाइट एंड साउंड  सर्विस की दुकानों से लाखों का माल पार कर दिया गया था। इन मामलों में भी पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें