फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को गायब करने का आरोप

Sun, 23 Aug 2015 08:01 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ गांव का ही एक युवक यौन शोषण करता रहा। किशोरी के सात का गर्भ ठहर गया। गर्भ ठहरने का खुलासा होने पर युवक पक्ष ने किशोरी को गायब कर दिया। सूचना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक युवक ने अपनी ही सजातीय 14 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेम जाल में फांस लिया। उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि जब किशोरी के सात माह का गर्भ ठहर गया तो युवक ने उसे आपरेशन करने की सलाह दी। आरोप है कि किशोरी ने आपरेशन कराने से मना कर दिया। आरोप है कि युवक ने उसे बात करने के बहाने से गन्ने के खेत में बुलाया। युवक से मिलने के लिए किशोरी खेत गई। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। किशोरी के परिवार वालों ने युवक के परिवार वालों पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया है। एसओ परशुराम ओझा ने बताया कि यह सच है कि किशोरी तीन दिन से लापता है, लेकिन तहरीर रविवार को मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें