फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत हाईवे पर संदिग्ध हालात में कांवड़िये का मिला शव

Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को कांवर लेकर घर से निकला था कांवड़िया
विज्ञापन

परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका
कांवर लेकर शनिवार को घर से निकले थाना खीरी के गांव अमृतागंज निवासी रमेश चंद्र तिवारी के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य तिवारी का पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर राजापुर मंदिर के पास संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ। घर वालों ने दुर्घटना की बात से इंकार कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
गांव अमृतकागंज निवासी अश्वनी तिवारी ने बताया कि शनिवार को गांव से करीब दो सौ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कांवर लेकर गोला के लिए रवाना हुए थे। इस जत्थे में उनका छोटा भाई आदित्य भी कांवर लेकर शामिल हुआ था। सोमवार की तड़के कुछ लोगों ने पीलीभीत हाईवे पर राजापुर शिवमंदिर के पास उसे पड़ा देखा तो एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस ने उन्हें दी। सूचना पर जब वह परिवार के अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे तो देखा भाई के सिर, चेहरे और शरीर  पर चोट के निशान थे। उन्होंने सड़क दुर्घटना में मौत होने की बात से इंकार कर दिया है। आशंका जताई है कि उनके भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजापुर चौकी इंचार्ज अरविंद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें