फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत 

Sun, 20 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/ सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मृतका के शरीर पर मिले चोटों के निशान
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप 
थाना क्षेत्र नीमगांव में रविवार को एक विवाहिता का शव उसी के कमरे में मिला। महिला के शरीर पर चोटों के निशान थे। मायके वालों ने दहेज के लिए पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर तहसीलदार और चौकी प्रभारी मितौली ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी संजय की 25 वर्षीय पत्नी राजू देवी का शव रविवार को उसके कमरे में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई पप्पू निवासी हरिहरपुर थाना मितौली ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। बहन ने उससे कई बार बताया कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करते हैं। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने शनिवार को उसकी बहन की लाठी डंडों से पिटाई की। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार मितौली सुनील कुमार झा और चौकी प्रभारी सिकंद्राबाद सूर्यमणि यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें