फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी विवाहिता की जिला अस्पताल में मौत 

Sat, 18 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पति बोला, पत्नी का ठीक नहीं था दिमागी संतुलन
विज्ञापन

कोतवाली तिकुनियां के गांव बनवीरपुर निवासी सतीश कुमार की 24 वर्षीय प्तनी अनीता देवी ने घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। गंभीर हालत में ससुराल वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। 
गांव बनवीरपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले गांव लौखनियां निवासी कालिका प्रसाद की पुत्री अनीता के साथ हुई थी। सतीश ने बताया कि अनीता का कई दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह पहले भी दो-तीन बार अपने कपड़े फूंक चुकी थी। शुक्रवार की शाम परिवार के सभी लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी बीच अनीता ने कमरे के अंदर जाकर घर में रखा मिट्टी का तेल खुद पर डाल लिया और आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी जब अनीता चिल्लाती हुई घर के आंगन में पहुंची तो घर वालों को जानकारी हुई। परिवार वालों ने किसी तरह से आग बुझाई। आग से झुलसी महिला को तिकुनियां पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर के रेफर करने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर मायके वालों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते मायके वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू कलह में युवक ने लगाई आग, मौत 
लखीमपुर खीरी। घरेलू कलह के चलते थाना धौरहरा के गांव लोनियनपुरवा निवासी 25 वर्षीय राजेश ने घर में रखा मिट्टी का तेल खुद पर डाल लिया और आग लगा ली। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें