फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता झुलसी, मौत, पति भर्ती

Fri, 29 Apr 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आग
विज्ञापन
विवाहिता झुलसी, मौत, पति भर्ती
विज्ञापन

पिता ने लगाया जलाने का आरोप
थाना गोला क्षेत्र में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे बचाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया। इसमें विवाहिता की मौत हो गई, जबकि पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पिता ने जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गोला के ग्राम अलीगंज निवासी राजू की 21 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी शुक्रवार को अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसका पति राजू भी आग की चपेट में आकर झुलस गया है। इससे ऊषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पिता राजाराम निवासी रसूलपुर थाना मितौली ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी लगभग दस माह पूर्व हुई थी। राजाराम ने पुत्री को मारने-पीटने तथा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें