फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sat, 13 Dec 2014 06:56 PM IST
पसगवां (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसगावां में विवाहिता की जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने मृतका के पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सोनौरा निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने पुत्री ममता की शादी दो वर्ष पूर्व शिवपुरी निवासी कमलेश के पुत्र जागेश्वर के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में जमीन की मांग को लेकर उनकी पुत्री ममता (22) को शारीरिक यातनाएं देने लगे, जिसकी शिकायत ममता ने मायके आने पर की। इसी दौरान उन्हें खबर मिली कि ममता की जलकर 12/13 की रात मौत हो गई है। उसके सात माह का पुत्र दीपू है। छोटेलाल ने मृतका के पति जागेश्वर, ससुर कमलेश और सास रामश्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें