फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मोही मां छोड़ गई तीन दिन की बच्ची

Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
child - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन सदस्य पहुंचे, ले गए अस्पताल
विज्ञापन

मोहल्ला पठान में एक तीन दिन की बच्ची लावारिस पाई गई है। जानकारी पर चाइल्ड लाइन के सदस्य यहां पहुंचे और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चाइल्ड लाइन के मुताबिक बच्ची के पीठ पर फोड़ा है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह मोहल्ला पठान में लोगों ने एक ठेले पर एक बच्ची को देखा तो भीड़ लग गई। जानकारी हुई तो चाइल्ड लाइन के सुलभ पांडे भी पहुंच गए। बच्ची कपड़े में लिपटी थी। चाइल्ड लाइन के सदस्य बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे। बच्ची के पीठ में एक फोड़े का जख्म है। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चाइल्ड लाइन के सदस्य श्री पांडे ने बताया कि बच्ची के पीठ में  फोड़ा है। उसके ठीक होने के बाद उसे जिले के एक आश्रम में भेजा जायेगा। ताकि उसकी परवरिश हो सके। तीन दिन की बच्ची को यूं छोड़े जाने को लेकर हर कोई उसकी मां को कोस रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें