थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर में आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने एक घर में घुस कर लाठी-डंडों से घरवालों की पिटाई कर दी। आरोप है कि घर में लड़की की शादी के लिए रखी करीब दो लाख रुपये की नगदी और जेवर भी लूट ले गए। सूचना के बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
ग्राम श्रीनगर निवासी रामदयाल पुत्र रामनरेश ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात जब वह और उसका परिवार नींद में था। तभी उससे रंजिश मानने वाले लोग घर में घुस आए और लाठी डंडो व अन्य हथियारों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद बेटी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान मंगल सूत्र, सोने चांदी की झुमकी, जमीन गिरवी कर रखकर रखे दो लाख रुपया लूट ले गए। उसके मुताबिक उसकी पुत्री की शादी 28 अप्रैल को होने वाली है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा तो लोग गुस्सा गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में सुग्रीव, सरवन, मंजेश, दीपक कुमार, चुन्नीलाल, तुलसी, रिंकू, संजय, सरस्वती, ज्योति देंवी, दिनेश्वरी, मीरा, देवकी आदि शामिल रहीं। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मामला मारपीट का है। लूटपाट नहीं हुई है। तहरीर मिली है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पीके झा एसओ, पलियाकलां