खेत में घास चरने गए गांव
हथियाबोझ निवासी एक व्यक्ति के बछड़े को बाघ ने अपना निवाला बना डाला।
बेलरायां रेंज के रेंजर एमएन सिंह ने बाघ के पदचिह्न होने की पुष्टि की है।
गांव हथियाबोझ निवासी संतोष यादव ने बताया कि शुक्रवार को बछड़ा
गोशाला से खेतों की ओर घास चरने गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो
उसकी तलाश शुरू की। उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह उसके सिर और
पैर भगौती के खेत में पड़े मिले।
ग्रामीणों ने बताया कि वहां पर जंगली
जानवर के पदचिह्न देखे गए, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने भी
बाघ होने के पदचिंह होने की पुष्टि की। संतोष ने बताया कि करीब 15 दिन पहले
भी एक बछड़ा गायब हुआ था, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।