फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने तेंदुआ शावकों की निगरानी के निर्देश दिए

Sun, 04 Jan 2015 11:42 PM IST
(बांकेगंज) लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी रेंज की जटपुरा बीट अंतर्गत पूरनपुर गांव के गन्ने के खेत में मौजूद दो शावकों संग मादा तेंदुआ की निगरानी वन विभाग ने बढ़ा दी है। डीएफओ नरीरज कुमार ने संबंधित वन कर्मचारियों को इनकी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


डीएफओ ने ग्रामीणों से खेतों में खेलते दिख रहे शावकों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करने की ताकीद की है। शनिवार की सुबह 10 बजे दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में जंगल से सटे गांव पूरनपुर में गन्ना कटाई करने गए मजदूरों को खेत के कोने में दो तेंदुआ शावक खेलते दिखाई दिए थे।

इस बात की जानकारी लोगों ने जटपुरा वनकर्मियों को दी। जटपुरा बीट में तेंदुआ के दो बच्चों को जन्म देने की सूचना मिलते ही डीएफओ साउथ ने इनकी बारी-बारी से चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश रेंजर मैलानी डीएस यादव को दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तेंदुआ शावकों की लगातार निगरानी की जा रही है। उधर लोगों का अनुमान है पिछले एक महीने से पूरनपुर गांव में आबादी के निकट सक्रिय मादा तेंदुआ ने गन्ने के खेत में दो शावकों को जन्म दिया है। खेत में मादा तेंदुआ की मौजूदगी से जहां लोग दहशत में हैं, वहीं तेंदुए के शावक देखकर लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें