चौकी क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी व्यक्ति द्वारा हरदोई जिला से बहला फुसलाकर लाई गई नाबालिग किशोरी को थाना लोनार पुलिस ने चौकी पुलिस की मदद से बरामद कर लिया।
हरदोई के थाना लोनार क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को चौकी क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी विवाहित दो बच्चों का बाप बहला फुसलाकर भगा ले आया था। चौकी प्रभारी रामसिंह पवार ने बताया कि थाना लोनार पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन के दौरान उचौलिया क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी व्यक्ति द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले आने का सुराग मिलने पर चौकी पुलिस को साथ लेकर गांव में उसके घर से किशोरी को बरामद किया गया है।