फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज महिलाओं ने सीओ को घेरा

Wed, 08 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दबंगों पर घर उजाड़कर कब्जा करने और लूटपाट का आरोप
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश के बावजूद नहीं मिला कब्जा
क्षेत्र के गांव मूडाबुजुर्ग में करीब 14 साल पहले अपने पट्टे की जमीन पर घर बनाकर रह रही एक अनुसूचित जाति की महिला के घर को उजाड़कर दबंगों ने दो सप्ताह पहले कब्जा कर लूटपाट की थी। एसडीएम के आदेश के बावजूद दबंगों पर कार्रवाई न होने से नाराज महिलाएं उनके समर्थन में उतर आईं और थाने पर प्रदर्शन कर सीओ का घेराव किया। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए, फिर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
गांव मूडाबुजुर्ग निवासी लालता प्रसाद को बंधा किनारे पट्टा दिया गया था। पट्टे की जमीन पर वह 14 सालों से घर बनाकर रह रहे हैं। आरोप है कि 26 मई को दबंगों ने घर पर धावा बोलकर लालता की गैर मौजूदगी में पत्नी आशा देवी और बेटी नीतू को जमकर मारा पीटा और स्वयं सहायता समूह के रखे 20 हजार रुपये नकद और जेवर लूट लिए। इस मामले में आशा देवी ने एसडीएम को तहरीर दी, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद एसडीएम ने मामले की जांच लेखपाल को दी। लेखपाल ने जांच आख्या देते हुए जबरन कब्जा करने की बात कही। एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कब्जा हटवाने को कहा। आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज महिलाएं आशा देवी के समर्थन में उतर आईं और थाने में प्रदर्शन कर सीओ मोहम्मद इब्राहिम का घेराव किया। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान आशा देवी, तरीकुन निशा, अनवरी, जरीना सुआलली, हाजिरा, खतूना, ताहिरा आदि महिलाएं मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मोहम्मद इब्राहिम का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कब्जा कराना राजस्व विभाग का काम है पुलिस का नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें