फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो जख्मी

Thu, 22 Jan 2015 06:39 PM IST
मैगलगंज/फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर-शाहजहांपुर हाईवे पर हैरमखेड़ा गांव के पास बुधवार की रात गन्ने से भरे ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक की उपचार के लिए सीतापुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं फरधान में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया।
विज्ञापन

सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी बंशीलाल वर्मा का 24 वर्षीय पुत्र रवि वर्मा ट्रॉली में गन्ना भरकर अपने चचेरे भाई राणाप्रताप वर्मा के साथ अजवापुर चीनी मिल गया था, जहां से वह बुधवार रात मिल में गन्ना डालकर वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के हैरमखेड़ा गांव के पास पहुंचा, तभी बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सामने से गन्ना भरकर आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें रवि व राणाप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीतापुर भेजा गया लेकिन गंभीर चोट होने के कारण रवि ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि राणाप्रताप का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है वहीं चालक फरार है।
इधर फरधान में ढसरापुर गांव के पास गोला की ओर से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने शहर के गोटैयाबाग निवासी 25 विजय कुमार को सामने से टक्कर मार दी। विजय बाइक पर मूंगफली लेकर कैमहरा गांव जा रहा था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें