फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sun, 29 Mar 2015 11:47 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
रकेहटी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में ग्रामीणों संग थाने पहुंचकर झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होेने की तहरीर दी है। सीओ ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रकेहटी निवासी सुरेंद्र गुप्ता के अनुसार पत्नी सीमा देवी (32) की तबियत खराब थी। उनका रकेहटी के बंगाली डॉक्टर के यहां इलाज कराया। आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण घर आकर पत्नी की हालत और बिगड़ गई, जिस पर उसे सीएचसी निघासन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वापस रकेहटी ले जाने के बाद उसका अन्तिम संस्कार कर दिया। इसके बाद में उसने ग्रामीणों संग थाने पहुंचकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। उधर सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें