फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में  महिला झुलसी

Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो मितौली।
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 
परिवारीजनों ने ससुर और रिश्तेदार पर लगाया जलाने का आरोप
थाना क्षेत्र के गांव लोचनपुरवा में विवाहिता को केरोसिन डालकर जला देने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में झुलसी महिला को सीतापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि ससुराल वाले इलाज नहीं करा रहे हैं। 
विज्ञापन

कस्ता निवासी सुंदरलाल गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने पुत्री नन्ही देवी की शादी लोचनपुरवा गांव निवासी इतवारी लाल के पुत्र जितेंद्र कुमार के साथ की थी। आरोप है कि ससुर और कासिमपुर निवासी रिश्तेदार शिवकुमार ने मिट्टी का तेल डालकर नन्ही देवी को जला कर मार डालने का प्रयास किया, लेकिन पति जितेंद्र के आ जाने पर नन्ही देवी की जान बच गई। इसके बाद नन्हीं देवी को सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन ससुर इतवारी लाल ने इलाज के लिए पैसे की व्यवस्था नहीं की। महिला के पिता सुंदर लाल ने बताया कि समधी इतवारी ने पुत्री को धमकाकर बयान भी अपने पक्ष में करा लिए है। सुंदर लाल अपनी पुत्री के इलाज को लेकर प्रशासन के आगे चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उसकी सुधि नहीं ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें