तीन दिन पूर्व रारी गांव में हुई थी घटना
थाना नीमगांव पुलिस ने बुधवार को गोवध अधिनियम के मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है जबकि फरार चल रहे पांच आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस अभियान से पशु तस्करों में दहशत है।
एसओ नीमगांव जावेद अख्तर ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम रारी में तीन दिन पूर्व पुलिस ने गश्त के दौरान गोमांस समेत तीन बाइक बरामद की थीं। इसमें आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। नाम प्रकाश में आने के बाद मुख्य आरोपी रारी निवासी अजमत को चौकी प्रभारी बेहजम केके यादव ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं नीलगाय मारने के मामले में वांछित चल रहे थाना क्षेत्र के ग्राम अछनिया निवासी सद्दाम और अलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है सभी आरोपियों का चालान भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि फरार गोवध के पांचों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा चौकी प्रभारी सिकंद्राबाद सूर्यमणि यादव ने ग्राम रायपुर में पशु तस्करों के विरुद्घ अभियान छेड़कर ताबड़तोड़ दबिशें दी हैं। पशु तस्कर गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।