फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लख्ानऊ-उन्नाव में घ्ाटना के बाद खीरी के ‘कच्ची’ कारोबारियों पर कसा गया शिकंजा

Tue, 13 Jan 2015 10:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लख्ानऊ-उन्नाव में जहरीली शराब से हुई 29 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने सभी एसडीएम के निर्देशन में टीमें गठित करते हुए प्रतिदिन छापामार कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी सर्किलों में मंगलवार को छापेमारी की गई। जहां आबकारी विभाग और पुलिस की टीमों ने देर शाम तक छापेमारी की। छापेमारी मेें 2687 लीटर शराब बरामद की गई, जबकि 113 लोग गिरफ्तार किए गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। अधिकतर को थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

डीएम गौरव दयाल ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलता है, लेकिन लखनऊ जैसी घटना जिले में न हो यह ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया गया, जिसे जारी रखा जाएगा। हर हाल में इस अवैध कारोबार को रोका जाएगा।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि जिले में 363 स्थानों पर छापेमारी में की गई है। इससे भारी मात्रा में शराब बरामदगी से यह बात एक बार फिर प्रमाणिक हो गई है कि जिले में शराब पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। इससे बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। तभी इस पर अंकुश लग सकता है, जिससे अपराध भी कम होंगे।
विज्ञापन

कहां कितनी पकड़ी गई शराब
कोतवाली/थाना    बरामद शराब (लीटर)   गिरफ्तारी
लखीमपुर                    230               07
गोला                         745               21
हैदराबाद                     020               01
मैलानी                       010               01
नीमगांव                      250               06
पलियाकलां                  250               10
मोहम्मदी                     250               10
फरधान                       040               04
मितौली                       050               05
धौरहरा सर्किल               060                06
निघासन सर्किल              240               18 
आबकारी टीम और चौकियों से  542           24
कुल बरामदगी              2687               113
आबकारी टीम ने बरामद की 90 लीटर शराब
लखीमपुर। अभियान के दौरान मोहम्मदी में आबकारी इंस्पेक्टर परमहंस कुमार ने बगरेठी, मुर्तिहा और अलीनगर में 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि 12 सौ लीटर लहन नष्ट की गई है। छापेमारी के दौरान यहां चार महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इस टीम ने की छापेमारी
सिटी सर्किल में आबकारी इंस्ेपेक्टर सदर डीपी तिवारी, शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल, पलिया सर्किल के सीओ रमाशंकर पांडे और आबकारी इंस्पेक्टर एसपी मल्ल, निघासन सर्किल में पुलिस टीमों के साथ आबकारी इंस्पेक्टर दिलीप वर्मा, सीओ धौरहरा मनोज यादव, गोला सर्किल में सीओ मधुबन सिंह और आबकारी इंस्पेक्टर डीपी तिवारी, मितौली में एसडीएम शादाब असलम, सीओ मिथिलेश दीक्षित, एसओ आनंद शाही सहित सभी एसडीएम, सीओ और एसओ शामिल रहे।
कार्रवाई से बचने को धार्मिल स्थल पर छिपाई शराब
लखीमपुर। मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सुखवसा में छापेमारी करने गई टीम की कार्रवाई से बचने के लिए कारोबारियों ने एक धार्मिक स्थल पर कई बोतल और पांच पिपिया में शराब छिपाकर रख दी। इस बात का पता चलने पर आबकारी इंस्पेक्टर परमहंस कुमार ने मौके पर पहुंचकर शराब बरामद कर ली।
....और बजते रहे पुलिस अधिकारियों के सेलफोन
कच्ची शराब छापेमारी के दौरान जब आरोपियों को पकड़कर थाने लाया जा रहा था तो एसओ से लेकर एसपी तक सेलफोन बजते रहे। तमाम छुटभैया नेता कच्ची कारोबारियों को छुड़ाने में लगे रहे, लेकिन इस कार्रवाई में जो भी पकड़ा गया, उसे निजी मुचलके पर ही छोड़ा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें