ससुराल में रह रहे युवक का शव संदिग्ध हालात में घर के पास ही नाली में मिला। परिवार के लोगों ने संपत्ति के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला सीतापुर के गांव देगवां निवासी छेद्दू का 35 वर्षीय पुत्र प्रहलाद लगभग 12 वर्षों से अपनी सुसुराल कस्बा मितौली में गोपाली मौर्य के यहां रहता था। प्रहलाद गुरुवार की शाम घर से लापता था प्रहलाद के भाई श्यामलाल ने बताया कि संपत्ति को लेकर कुछ लोग उससे रंजिश मानते थे। गुरुवार को वह घर से कुछ दूर गया था लेकिन नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर के पिछवाड़े बनी नाली में मिला। श्यामलाल ने संपत्ति के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।