फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 28 Aug 2015 10:55 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मैलानी के बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम कोठीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह निकटवर्ती गांव कोठीपुर निवासी मनोज की 45 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी कमरे में फांसी से लटकती हुई मिलीं। यह देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना थाना मैगलगंज के गांव कपासी निवासी युवती के पिता कामता प्रसाद और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर विधायक रोमी साहनी गांव पहुंचे। बेटी की मौत की खबर सुनकर रोते-बिलखते पहुंचे परिवारीजनों ने उसकी हत्या किए जाने का संदेह जताते हुए घटनास्थल पर मौजूद एसओ मैलानी एसएन द्विवेदी को तहरीर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें