फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती से लगी आग में  टेंट की दुकान जलकर राख  

Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।  
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाखों का नुकसान, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा दमकल विभाग  
विज्ञापन

दमकल इंचार्ज बोले, पानी नहीं था, इसलिए नहीं पहुंचे
उजाले के लिए दुकान में जलाई गई मोमबत्ती की चिंगारी से लगी आग से दुकान में रखा टेंट और कोल्ड ड्रिंक्स एंजेंसी का सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में नाराजगी है।  
विज्ञापन

कस्बे के झंडी रोड स्थित रमेश कश्यप की टेंट की दुकान हैं। उनका पुत्र चंदन रात को दुकान में ही रुकता हैं। रात करीब तीन बजे  किराए का सामान वापस आया था। उसने सामान आदि रखवाने के लिए एक छोटी मोमबत्ती जलाई थी। सामान रखने के बाद वह जलती हुई मोमबत्ती रखकर दुकान का शटर बंद कर होटल में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पान दुकान स्वामी  मुन्ना यादव उठे। टेंट की दुकान में धुंआ उठता हुआ देखकर मुन्ना ने चंदन को जगाया और रमेश को भी फोन किया। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। लोगों की मदद से चंदन ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। रमेश ने बताया कि करीब 10  हजार के कोल्ड ड्रिंक्स के बोतल, 20 सीलिंग, 50 गद्दे, 40 पर्दा समेत करीब दो लाख का सामान जलकर रख हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि यदि दमकल विभाग सूचना मिलने के बाद आ जाता तो शायद इतना नुकसान नहीं होता। व्यापारी और भाजपा युवा नेता प्रदीप गुप्ता का आरोप है कि दमकल विभाग का फोन भी रिसीव नहीं होता हैं। आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। फोन रिसीव होने के बाद भी दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचा हैं। उधर दमकल इंचार्ज विजय पाल ने बताया कि फोन आया था। गाड़ी मेें पानी आदि न होने के कारण नहीं आए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें