फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध किया तो भाई को पीटा

Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर पर किया पथराव, पुलिस पहुंची, निपटाया मामला
विज्ञापन

 मोहल्ला इकरामनगर में लगे मेले में एक किशोरी से कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की, भाई ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। बाद में पांच-छह मनचले इकट्ठे होकर किशोरी के घर पहुंच गए और जमकर पथराव किया। पथराव देखकर मोहल्लेवासी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसपर मनचले फरार हो गए। मौके पर चौकी इंचार्ज दलबल के साथ पहुंचे। इस दौरान भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला इकरामनगर के एक युवक की 17 वर्षीय किशोरी मोहल्ले में ही लगे मेले में गई थी। इस दौरान झूले के पास कुछ मनचलों ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद उसने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। जिस पर मनचलों ने उल्टा उसके भाई की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पांच-छह मनचले एकत्र होकर किशोरी के घर पहुंच गए और वहां पर पथराव शुरू कर दिया। इसपर मोहल्लेवासियों ने बीच-बचाव किया तथा पुलिस को सूचना दी। जिसपर मनचले तो फरार हो गए। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज जयकरन भदौरिया ने सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराकर घरों को भेजा। इस दौरान खासी अफरातफरी का माहौल मोहल्ले में बना रहा। देर शाम तक मोहल्ले में पुलिस तैनात रही। मामले मेें तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें