फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्ची की मौत, दो लखनऊ रेफर

Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती तेज बुखार पीड़ित एक बच्ची की रविवार की रात में मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसकी छुट्टी कर दी गई। वहीं डेढ़ वर्षीय विनीता की हालत गंभीर होने पर उसे चिल्ड्रन वार्ड से आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इधर, दो बच्चों को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी ब्लाक के गांव पड़री निवासी राम निवास ने अपनी चार वर्षीय पुत्री प्रिया को तेज बुखार आने पर दस सितंबर को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। बाद में हालत गंभीर होने पर प्रिया को आईसीयू वार्ड में रेफर कर गिया गया। प्रिया की उपचार के दौरान रविवार की रात में मौत हो गई। वहीं चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती डेढ़ वर्षीय विनीता पुत्री बनवारी लाल निवासी चंदेसवा सलेमपुर सीतापुर की हालत में सुधार न होने पर उसे भी आईसीयू में भर्ती किया गया है।
सोमवार को नौ वर्षीय अर्पिता पुत्री इंद्रेश कुमार निवासी सैदापुर सरांय, छह माह की गुड़िया पुत्री परमेंदर निवासी हरैया और 12 वर्षीय निखिल पुत्र मनोज कुमार निवासी पिपरिया बाईपास को बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं अर्पिता और दस वर्षीय विकास पुत्र बराती लाल निवासी खीरी की हालत नाजुक होने पर दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें