फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जंगल में चोरी-छिपे निकाला जा रहा था शहद      

Tue, 13 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो                 बांकेगंज।
विज्ञापन
छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मारा छापा, 25 बॉक्स बरामद            
विज्ञापन

 जंगल के अंदर मधुमक्खी पालन कर शहद निकालने का मामला उस समय सामने आया जब वन विभाग की टीम ने सूचना पर छापा मारा। हालांकि शहद कारोबारी मौके से भाग निकले। टीम ने जंगल में लगाए गए मधुमक्खी पालन के 25 बॉक्स बरामद किए हैं। वन विभाग ने अज्ञात लोगों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।      
सोमवार शाम चार बजे दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंजर उमेश चंद्र राय को सूचना मिली कि सिंकदरपुर बीट जंगल के कंपार्टमेंट बरौछा एक में कुछ शहद के कारोबारी मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स लगा रहे हैं। इस सूचना पर क्षेत्रीय रेंजर ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को जंगल के अंदर दो लोग मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स लगाते दिखाई पड़े। वन कर्मचारियों की देख बॉक्स लगा रहे लोग भाग निकले। छापामार टीम ने मौके से मधुमक्खी पालन के लिए लगाए जा रहे 25 बॉक्स बरामद कर उन्हें कब्जे में ले लिया। रेंजर गोला  ने बताया कि वन अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभागीय मिलीभगत से सूचना लीक होने का संदेह      
वन विभाग टीम की छापेमारी के बाद भी शहद कारोबारियों के भाग निकलने के पीछे विभागीय मिलीभगत होने का संदेह है। इसमें एक फारेस्ट गार्ड की भी भूमिका होने की चर्चा है। फिलहाल रेंजर ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषी पाए गए वन कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।            
            
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें