फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से घर आ रहा युवक सफर से लापता

Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
विज्ञापन
लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- साथ गए दो युवक भी हुए थे जहरखुरानी के शिकार
विज्ञापन

मजदूरी करने हरियाणा गये क्षेत्र के गांव किशुनपुर जमुनी के मजरा बबक्करपुर निवासी 45 वर्षीय कालिका वापस घर आते समय सफर में लापता हो गये। उनके साथ गए दो अन्य युवक सही सलामत घर आ गये। इन दोनों के मुताबिक वापस आते समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों द्वारा दी गई, चाय पीने के बाद वह लोग अपनी सुध-बुध खो बैठे। बरेली में होश आने पर उन्हें कालिका नही मिले। दोनों ने मजदूरी कर कमाए 18 हजार रुपये भी किसी ने पार कर दिए। कालिका के पुत्र सुधीर ने गुमशुदगी की सूचना उचौलिया पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बबक्करपुर निवासी कालिका, रामप्रकाश, अमरजीत, रजनीश, शिवकुमार, गुड्डू गत पांच सितंबर को हरियाणा के रेवाड़ी में बाजरा की फसल काटने गए थे। उनके साथ गए गांव के तीन अन्य युवक रजनीश, शिवकुमार और गुड्डू 10 सितंबर को ही वहां से वापस घर आ गए, लेकिन कालिका, रामप्रकाश और अमरजीत वहीं रुक गये। रामप्रकाश ने बताया कि वह लोग रेवाड़ी के पास डाकिया गांव में अशोक की बाजरा की फसल कटाई करने के बाद गत 15 अक्तूबर को शाम को चार बजे वह तीनों लोग साथ-साथ घर के लिए चले थे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर वह लोग ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान चार अज्ञात लोग मिल गए। उन लोगों ने खुद को लखीमपुर जिला का बताकर कालिका, रामप्रकाश और अमरजीत से दोस्ती कर ली। इसी दौरान उन लोगों ने उनको मूंगफली खाने के लिये दीं। उनमें से एक चाय ले आया और तीनों लोगों को पिला दी। रामप्रकाश ने बताया कि इसके बाद उन लोगों को होश नहीं रहा। उन लोगों को यह भी नहीं पता लगा कि वह लोग ट्रेन में कैसे बैठे। रामप्रकाश ने बताया कि 16 अक्तूबर को सुबह बरेली पहुंचने पर ट्रेन में चढ़े अन्य यात्रियों ने उसे उठाया तो पता लगा कि वह लोग बरेली आ गये हैं। रामप्रकाश के मुताबिक उन लोगों के पास कालिका का झोला रखा था, मगर कालिका नही था। इस दौरान उन लोगों का माथा ठनका तो अपने अपने बैग देखे तो उन लोगों के रुपये गायब थे। रामप्रकाश ने बताया कि उसकी बैग थी, मगर उसमें से आठ हजार रुपये गायब थे और अमरजीत ने बताया कि उसकी बैग गायब थी, उसमें 10 हजार रुपये रखे थे। वह लोग कालिका को न पाकर उनकी तलाश करने लगे इस दौरान रामप्रकाश और अमरजीत भी वहां बिछड़ गए। रामप्रकाश ने बताया कि कालिका के न मिलने पर वह पिकअप पर बैठकर बरेली से शाहजहांपुर आ गया। यहां अमरजीत पहले ही आ चुका था। रामप्रकाश और अमरजीत के घर आने पर कालिका के परिजनों को कालिका के लापता होने की खबर हुई। इसके बाद सोमवार को रामप्रकाश गांव के अन्य लोगों के साथ कालिका की तलाश में दिल्ली तक गया। मगर उनका कहीं पता नही लगा। रामप्रकाश के पुत्र सुधीर कुमार ने उचौलिया पुलिस को मामले की सूचना दी है, लेकिन मामला दिल्ली का होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई करने में असमर्थता जाहिर की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें