फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा निर्मित 387 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Wed, 23 May 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
liquor seized
विज्ञापन
हरियाणा से सिलीगुड़ी जा रहे एक ट्रक से  मंगलवार को कोतवाली पसगवां की ताजपुर चौकी पुलिस ने हरियाणा निर्मित 387 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। यह पेटियां चावल की भरी बोरियों के बीच छिपाकर रखी गईं थीं। पुलिस ने शराब की पेटियों को कब्जे में लेकर चालक और हेल्पर को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि बरामद शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

मंगलवार को चौकी ताजपुर प्रभारी प्रदीप कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि एक ट्रक में चावल की बोरियों के नीचे छिपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब तस्करी कर ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। शाहजहांपुर-मोहम्मदी मार्ग पर दोपहर में निकले ट्रक को पुलिस ने शक होने पर जब रोकने की कोशिश की तो चालक ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। इस पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और कुछ दूरी पर ट्रक को रोककर चालक डर परिचालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चावल की भरी 25 किलोग्राम की वजन की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गईं 387 पेटी बरामद हुई। शराब बरामद होने की सूचना पर सीओ विजय आनंद, एसडीएम मोहम्मदी बीडी वर्मा और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ ने बताया कि चालक के पास मिली बिल्टी के मुताबिक ट्रक हरियाणा के करनाल से 969 बोरी चावल लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था। बोरियों के बीच में छिपाकर शराब की पेटियां रखीं गईं थीं। पुलिस ने ट्रक चालक दिनेश कुमार और हेलपर शंकर निवासी ग्राम खखरा थाना मैगलगंज को हिरासत में लिया है। ट्रक चालक के मुताबिक बरामद पेटियां बिहार ले जाई जा रहीं थीं। मुजफ्फरनगर निवासी रुपेंद्र कुमार की है। पसगवां कोतवाली के एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्ज ताजपुर की ओर से ट्रक स्वामी, चालक और हेलपर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।  

बरामद शराब हरियाणा से निर्मित है। जिसे ट्रक में लदी बोरियों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। इस धंधे में जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।  - रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें