- मैगलगंज और गोला क्षेत्र में हुए हादसे
थाना मैगलगंज के नेशनल हाइवे 24 पर ग्राम उदयपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे गांव हथौड़ा निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई। उधर, सब्जी बेचकर साइकिल से घर वापस आ रहे थाना मैलानी के गांव बेचापुर निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार की सड़क हादसे में जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जंगबहादुरगंज। हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव गजुआखेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका पुत्र 30 साल का अजय मिश्रा शनिवार को बाइक से सल्लिया बाजार आया था। पता नहीं किस काम से वह जंगबहादुरगंज की ओर चला गया। वापस आते समय शनिवार की ही शाम उदयपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना दी, जिससे घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बाकेगंज। थाना मैलानी के गांव जमुना प्रसाद ने बताया कि वह और उनका पुत्र 21 वर्षीय पवन कुमार फड़ लगाकर सब्जी बिक्री करते हैं। सब्जी बेचकर वह पुत्र के साथ अलग-अलग साइकिलों से वापस घर आ रहे थे। एक ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर ने पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल पुत्र को सीएचसी बांकेगंज ले गए, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय पुत्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया।