फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में हाथ-पैर  मार रही पुलिस

Sun, 29 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनीम से लूट का मामला
कॉल डिटेल से पुलिस ने क्लू मिलने का किया दावा 
मुनीम को गोली मारकर आठ लाख रुपये लूटे जाने की घटना को 48 घंटे से अधिक का समय बीत गया, लेकिन पुलिस अब भी अंधेरे में हाथ पैर मार रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि कॉल डिटेल से पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं। जिसके आधार पर उसने अपनी जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 मई को मोहल्ला रानीगंज निवासी चीनी के थोक व्यापारी राजे गुप्ता के मुनीम दाताराम पीएनबी से रुपये लेकर पैदल आढ़त पर आ रहे थे। बैंक और आढ़त के बीच दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने मुनीम को गोली मारकर घायल कर दिया था और थैला लूटकर बाइक से भाग निकले थे। थैले में आठ लाख रुपये थे। सीओ दफ्तर और कोतवाली के पीछे हुई इस घटना से व्यापारियों में जहां दहशत व्याप्त हो गई वहीं पुलिस की सक्रियता की भी पोल खुल गई थी। घटना को हुए तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अब भी अंधेरे में हाथ पैर चला रही है। पुलिस पुराने बदमाशों और आपराधिक किस्म के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन पूछताछ से पुलिस के हाथ अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पुलिस को सफलता मिल सके। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों के मोबाइल और टॉवर की कॉल डिटेल से क्लू मिलने का दावा किया है। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि कॉल डिटेल में मिले क्लू अधिक पुख्ता तो नहीं हैं, फिर भी क्लू के आधार पर उन्होंने अपनी जांच तेज कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें